लॉगिन

बढ़ते अपराध को लेकर छत्‍तीसगढ़ सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बैज ने किया तीन सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान

Chhattisgarh September 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
बढ़ते अपराध को लेकर छत्‍तीसगढ़ सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बैज ने किया तीन सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान

बढ़ते अपराध को लेकर छत्‍तीसगढ़ सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बैज ने किया तीन सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस साय सरकार पर हमलावर हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्‍य सरकार पर प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं को दबाने के प्रयास करने का आरोप लगाया।बैज ने सरकार पर आरोप लगाया कि साय सरकार राज्य में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर उचित कार्रवाई करने और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से असफल रही है।

बैज ने दो सितंबर को जिले स्तर पर कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और वसूली की समस्याओं को उजागर किया जाएगा। बैज ने तीन सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया, जिसमें वे सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में सरकार विफल: बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और भिलाई में हाल ही में हुई एक घटना को शासन और प्रशासन द्वारा दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 महीनों में 3000 से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हुई हैं, जो कि सरकार की अपराध रोकने में विफलता को दर्शाती है।

बैज ने यह भी कहा कि सरकार और पूरा मंत्रिमंडल जमाखोरी में व्यस्त हैं, जबकि मुख्यमंत्री पूरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है और इस गंभीर स्थिति को तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हर विभाग अब सरकार के लिए वसूली के काम में जुटा हुआ है और भ्रष्टाचार तीन गुना बढ़ गया है। बैज ने कहा, 3 सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया, जिसमें वे सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds