CG सुरक्षा पर बड़ी पहल : मेकाहारा में तैनात होंगे 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी, वर्चुअल पोस्टमोर्टम के लिए आएगी 7 करोड़ की मशीन

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर में शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बंगाल की घटना के मद्देनजर राजधानी रायपुर के मेडिकल कालेज यानी मेकाहारा में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 12 बन्दूकधारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं अस्पताल परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। गलत गतिविधियों को रोकने के लिए अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा।

वहीं अस्पतालों में तीन महीने के अंदर पेट स्कैन मशीन शुरू की जाएगी। वर्चुअल पोस्टमोर्टम के लिए 7 करोड़ की मशीन खरीदी की जाएगी। अम्बेडकर अस्पताल को उत्कृष्ट अस्पताल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। डीकेएस, मेकहारा की पुरानी एमआरआई मशीन भी बदली जाएगी और नई एमआरआई मशीन खरीदी जाएगी। डीकेएस अस्पताल में आर्गन ट्रांसप्लांट के लिए 7 करोड़ की लागत से मशीन और लैब बनाया जाएगा।

जगदलपुर में 3 माह में शुरू होगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि, 3 महीने में जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा। अब नक्सली घटनाओं में घायल जवानों को रायपुर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds