लॉगिन

त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रुपये की सहायता राशि

Chhattisgarh August 30, 2024 रिपोर्टर: shailesh
त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रुपये की सहायता राशि

त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रुपये की सहायता राशि

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है। त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा की वजह से बढ़े पैमाने में जन-धन की हानि हुई है। प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य को 15-15 करोड़ रुपए आपदा राहत के रूप में देने की घोषणा की है। इस राशि को आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

इसे लेकर सीएम साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें मिली है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds