लॉगिन

MP News : एसडीएम के बाबू संग कमरे में ‘मौज’ कर रही थी पत्नी, कुंडी से खुला ‘राज’ तो पति मचाने लगा बवाल

Madhya Pradesh August 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : एसडीएम के बाबू संग कमरे में ‘मौज’ कर रही थी पत्नी, कुंडी से खुला ‘राज’ तो पति मचाने लगा बवाल

MP News : एसडीएम के बाबू संग कमरे में ‘मौज’ कर रही थी पत्नी, कुंडी से खुला ‘राज’ तो पति मचाने लगा बवाल

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी बाबू को एक शादीशुदा महिला के साथ बंद कमरे में पकड़ा गया। घटना सोमवार रात की है, जब विजयपुर एसडीएम का रीडर जितेंद्र यादव एक महिला के किराए के कमरे में मौजूद था। महिला का पति उस समय काम से बाहर गया हुआ था।

महिला और रीडर दोनों कमरे में थे और अंदर से कुंडी लगी हुई थी। तभी महिला का पति वहां आ गया और उसने दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद दोनों लोग घबरा गए और दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पति ने खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आस-पास के लोग जमा हो गए।

महिला को भला-बुरा कहने लगे लोग

भीड़ ने रीडर और महिला को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और दरवाजा खोलने के लिए दबाव डाला। लेकिन, रीडर ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आने पर रीडर और महिला ने दरवाजा खोला। गुस्साई भीड़ ने रीडर की पिटाई कर दी। हालांकि, थाने पहुंचने पर रीडर के रसूख और महिला के बयान के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। रीडर छुट्टी पर चला गया है और एसडीएम ने इसे निजी मामला बताया है।

एफआईआर दर्ज नहीं हुई

विजयपुर थाने के टीआई पप्पू सिंह यादव ने बताया कि बीते सोमवार की रात डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई, इसलिए कार्रवाई नहीं हुई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds