CG : राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार ने कहा, “राहुल गाँधी के पिता भी थे आरक्षण विरोधी”

रायपुर : राहुल गांधी के मिस इंडिया पर दिए बयान पर विवाद छत्तीसगढ़ भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने अपने सोशल मीडिया पर भाजपा के ओबीसी नेता और पूर्व मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट की फोटो के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा है कि, ओबीसी समाज से आने वाले युवा भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रहे हैं।

राहुल गांधी का खानदान अगर समाज द्रोही नहीं होता, तो ऐसे सैकड़ों लोग हर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से आगे आ गए होते। अगर राहुल के पिता ने आरक्षण का विरोध नहीं किया होता, तो अभी काफी मात्रा में हर स्थान पर हर वर्ग के लोगों का और समावेशी प्रतिनिधित्व होता। यह तो भला हो भाजपा का, जिसने अपने स्थापना काल से ही, जनसंघ के समय से ही एक समरस और सर्वस्पर्शी समाज बनाने में अपना खून-पसीना बहाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds