लॉगिन

CG युवक की निर्मम हत्या : दो पक्षों में विवाद के बाद गला रेतकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh August 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG युवक की निर्मम हत्या : दो पक्षों में विवाद के बाद गला रेतकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

CG युवक की निर्मम हत्या : दो पक्षों में विवाद के बाद गला रेतकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों में विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। मृतक पर शराब की बोतल से हमले की आशंका जताई जा रही है। मर्डर की खबर लगते ही एसपी रजनेश सिंह घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां के पुराना बस स्टैंड के पास की शराब दुकान में दो पक्षों में  विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक युवक ने राहुल चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी। हमला के बाद मृतक 50 मीटर तक भागा, मृतक राहुल चौहान के गले पर शराब की बोतल से हमला करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पीछे जेब में कोल्ड्रिंक की बोतल में शराब रखी मिली है।

जांच में जुटी पुलिस 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए है। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। और उन्होंने  तारबाहर पुलिस और जांच अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds