लॉगिन

CG : महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल

Chhattisgarh August 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल

CG : महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल

कांकेर : जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है। पास ही साड़ी में लिपटा हुआ कंकाल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है। फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है। थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है। आगे की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ की हड्डी में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की गई हैं। कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds