लॉगिन

CG : हादसा या सुसाइड?, राजधानी में पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज

Chhattisgarh August 25, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : हादसा या सुसाइड?, राजधानी में पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज

CG : हादसा या सुसाइड?, राजधानी में पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे की वजह क्या है।

रविवार की शाम को वो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राम बिसवाल (60 साल) था। वह ओडिशा का निवासी था। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये हादसा या सुसाइड तो नहीं है, सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds