लॉगिन

CG तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित पिकअप की टक्‍कर से साइकिल सवार की मौत, 18 घायल

Chhattisgarh August 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित पिकअप की टक्‍कर से साइकिल सवार की मौत, 18 घायल

CG तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित पिकअप की टक्‍कर से साइकिल सवार की मौत, 18 घायल

कोंडागांव।  कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप नाले में पलट गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार धरमूनाग (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

दरअसल, यह घटना हीरापुर-एरला मार्ग पर ग्राम सिवनी के पास की है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार सभी लोग ग्राम मिरमिंडा में एक अंतिम संस्‍कार में शामिल होकर उमरगांव (चिपावंड) वापस आ रहे थे। इसी दौरान हीरापुर-एरला मार्ग पर ग्राम सिवनी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को टक्‍कर मार दी।

इस हादसे में साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टक्‍कर के बाद अनियंत्रित पिकअप नाले में जा गिरी। पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल कोंडागांव में रिफर किया गया। दुर्घटना की सूचना पर अनंतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds