CG सड़क पर मिली पुलिस आरक्षक की लाश : चेहरे पर हैं चोट के निशान, हत्या की जताई आशंका

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव थाना में पदस्थ कांस्टेबल की मौत हो गई खरोरा के मोड़ पर पड़ा मिला कांस्टेबल रोहित चंद्राकर का शव उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल यह घटना खरोरा क्षेत्र की है। जहां पर तुमगांव थाने में पदस्थ कांस्टेबल रोहित चंद्राकर रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6 से 7 बजे कांस्टेबल का शव खरोरा के सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था मे मिला है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रोहित चंद्राकर के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। वहीं इस पूरी घटना के बाद महासमुंद पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds