होली पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जरूर दान करें 3 चीजें

भारत में हर माह कई प्रमुख हिंदू त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं और इस त्यौहारों में होली भी एक खास त्योहार है, जो पूरे देश में उमंग और उत्साह के साथ खेला जाता है। यदि आप भी होली पर मां लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं तो होली के दिन इन 3 चीजों की खरीदारी जरूर करना चाहिए और 3 चीजों का दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए यहां जानें कि होली पर किन चीजों का खरीदना शुभ होता है और किन 3 चीजों का दान करना चाहिए –

जरूरतमंद को दान करें वस्त्र

होली पर किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और होली में वस्त्र दान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।

भूखे को खाना खिलाएं

होली के दिन हर घर में कई पकवान बनते हैं, लेकिन इन पकवानों में से कुछ हिस्सा यदि किसी गरीब को दान किया जाए या भूखे को खाना खिलाया जाए तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

धन का दान करने से भी लक्ष्मीजी होती है प्रसन्न

होली त्योहार पर धन का दान करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। धन का दान आप किसी मंदिर, ब्राह्मण या किसी गरीब या भिखारी में भी कर सकते हैं।

होली पर करें इन चीजों की खरीदारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। चांदी के सिक्के को पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांधने के बाद देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा धन की प्राप्ति के लिए होलिका दहन की राख को डिब्बी में रखकर तिजोरी या अलमारी में रखने से भी कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।

होली पर चांदी का छल्ला खरीदना भी शुभ होता है। पूजा के बाद चांदी के छल्ले को गले में धारण चाहिए। साथ ही महिलाएं होली पर्व पर चांदी की बिछिया खरीद सकती है। चांदी की बिछिया दूध से धोने के बाद किसी सुहागिन महिला को उपहार स्वरूप दे दें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds