CG : लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार

कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय स्कूली छात्रा स्कूल गई हुई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई। जो पेशे से ड्राइवर होना बताया जा रहा है।

जब बाइक सवार रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान छात्र के ऊपर उसकी नजर पड़ी और उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया बताया जा रहा है। बाइक सवार कुछ सामान रखा हुआ था। उसे पड़कर बैठने के लिए छात्रा को कहा सामान छोड़ने के बाद घर छोड़ दूंगा।

छात्र बाइक पर बैठ गई। जहां उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। जब काफी समय बीत जाने के बाद छात्रा घर पहुंची। तब छात्रा डरी सहमी हुई थी। घर वालों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी।

तत्काल इसकी शिकायत परिवार वालों ने कोतवाली थाना पुलिस से की। जहां पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के बारे में जानकारी एकत्रित की और उनके रिश्तेदार और ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान युवक पकड़ा गया है और पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहुत जल्द इस मामले में पुलिस खुलासा भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds