MP News : प्यार की खौफनाक सजा: भिंड में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक के साथ दरिंदगी, पीट-पीटकर कर मार डाला

भिंड : भिंड में युवक को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली। गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से 20 किमी दूर खिफौना में एक शख्स के घर के आंगन में मिला। घटना के बाद से परिजन और गांव के लोगों में आक्रोश है। परिजन ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लड़की के पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार लोगों पर हत्या का आरोप 
पुलिस के मुताबिक, खड़ीत गांव निवासी अमित (23) पुत्र रामकिशोर कटारे का शव गुरुवार को खिफौना गांव के करू बिछौलिया के घर पर मिला। मृतक के परिवार ने गांव के सरपंच, करू बिछौलिया समेत चार लोगों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और अमित का शव परिजन के हवाले कर दिया आक्रोशित परिजनों और गांव के लोगों ने पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल के सामने युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया। रात 10 बजे तक चले प्रदर्शन के कारण भिंड के इंदिरा गांधी चौराहे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम को खुलवाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा।

प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला 
जानकारी के मुताबिक, अमित को पीटते वक्त उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर और पेट्रोल डाला गया। इसके अलावा युवती के पिता, चाचा और ताऊ ने अमित को लाठी डंडों और बेल्ट से इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता कालीचरण शर्मा, गिरीश शर्मा और अंबरीश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

मृतक के परिजन ने पुलिस को दिए ऑडियो
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक लड़की का फोन आया। युवती कह रही है कि अमित के साथ उसके घर खिफौना गांव में मारपीट की जा रही है। उसको बचाने के लिए आप लोग आ जाओ। मृतक के परिजन ने पुलिस को कुछ ऑडियो भी दिए हैं। पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds