लॉगिन

VIDEO: पेरिस से भारत लौटीं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Sports August 17, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
VIDEO: पेरिस से भारत लौटीं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

VIDEO: पेरिस से भारत लौटीं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नईदिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 50 किलोग्राम रेसलिंग के गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित की जाने वाली भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट आज सुबह देश वापस लौट आईं हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वहां पर आए फैंस ने विनेश का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। विनेश को जब गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले अयोग्य करार दिया गया था तो उसके लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इस मामले को लेकर विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में साझा सिल्वर मेडल देने की अपील भी की थी, लेकिन उनकी याचिका को 14 अगस्त की शाम सीएएस की तरफ से खारिज कर दिया गया था।

मैं यहां पर आए सभी लोगों का धन्यवाद कहना चाहती हूं
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद जब देश वापस लौटी तो वह अपने स्वागत को देखने के बाद जहां भावुक हो गईं तो वहीं उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों का धन्यवाद कहना चाहती हूं और खुद को काफी भाग्यशाली मानती हूं। विनेश को एक चैंपियन की तरह देश वापस लौटने पर स्वागत किया गया है। बता दें कि गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश ने कुश्ती से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद भावुक हुईं विनेश फोगाट
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर विनेश फोगाट के स्वागत के लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक सहित कई और रेसलर भी वहां पर मौजूद थे। इसके अलावा विनेश के परिवार के लोग भी थे जिसमें उनका भाई हरिंदर पूनिया ने एएनआई को दिए अपने बयान में कहा कि रेसलिंग और खेल के चाहने वाले लोग आज एयरपोर्ट पर विनेश के स्वागत के लिए यहां पर आए हैं। इसके अलावा घर पर भी विनेश के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वह भले ही ओलंपिक मेडल ना जीत सकी हो लेकिन हम और कड़ी मेहनत करेंगे ताकि ओलंपिक गोल्ड मेडल को जीत सके। वहीं विनेश जब एयरपोर्ट से बाहर निकली तो फैंस का इस तरह से स्वागत देखने के बाद वह अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds