CG : स्नैप चैट में चैटिंग कर बनाया नाबालिग का अश्लील विडियो, स्कूल और घरवालों को भेजा, ब्लैकमेलर युवक गिरफ्तार

रायपुर: अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने वाले आरोपित भारत अगईया को गिरफ्तार किया गया है। 13वीं बटालियन के पास लश्कर थाना गिरवाई जिला ग्वालियर मप्र का रहने वाला है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अवैध वसूली, आईटी एक्ट और 15 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। उसके कब्जे से मोबाइल और माडेम जब्त किया गया है।

पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

प्रार्थी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात स्नैपचेट आइडी चलाने वाले ने उसकी नाबालिग बेटी का धोखे से अश्लील फोटो लेकर पैसे की मांग कर रहा है। पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग वाट्सएप नंबरों से अश्लील फोटो भेज रहा था।

इतना ही नहीं आरोपित ने प्रार्थी के घर के अन्य सदस्यों, उसकी पुत्री की सहेली और स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य लोगों को वीडियो भेज दिया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ग्वालियर का रहने वाला है युवक

आरोपित द्वारा जिन मोबाइल नंबरों से वाट्सएप के माध्यम से फोटो वायरल किया गया था, उन आइडी और मोबाइल नंबरों की जांच करते हुए अंततः आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी भारत अगरईया के रूप में की गई। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।

जाल में फंसाया

आरोपित बीटीएस ब्वाय के नाम से स्नैपचेट चलाता था। वह अपने सभी आइडी से अलग-अलग लड़कियों से मीठी-मीठी बातें करके उनका भरोसा हासिल कर लेता था। इसके बाद उनका फोटो, विडियो और बात किए गए कॉल लाग का स्क्रीन शाट मांग लेता था।

युवक लड़कियों के फोटो एडिट करके घर वालों को भेजने की धमकी देकर उनका ओरिजनल अश्लील फोटो और विडियो प्राप्त कर लेता था। वहीं फोटो व विडियो संबंधित लड़की को भेजकर उन्हें धमकी देते देता और पैसे की मांग करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds