CG : पटवारी और आरआई के बाद अब निकाय के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 6 मांगों को लेकर आज हड़ताल पर, ये सेवाएं होगी प्रभावित

रायपुरः  हर महीने ट्रेजरी के माध्यम से वेतन जारी करने के साथ-साथ अपने 6 मांगों को लेकर अब छत्तीसगढ़ के निकाय के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। 184 निकायों के कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल सुबह से शुरू होगा और दिन भर चलेगा, जिसमें सभी कर्मचारी अपने-अपने निकायों की ओर से शामिल होंगे। ऐसे में अब इस हड़ताल का असर नगरीय निकायों बिजली, पानी, और सफाई जैसी मूलभूत सेवाओं पर पड़ने की संभावना है।

दरअसल, वर्तमान में नगरीय निकायों के कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी लंबे समय से ट्रेजरी के माध्यम से वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं। कई बार आवेदन-निवेदन करने के बाद भी उनकी यह मांग पूरी नहीं होने के बाद अब आर-पार की लड़ाई में आ गए हैं और एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके साथ ही 5 अन्य मांगें भी शामिल है।

इस हड़ताल का असर प्रदेशभर के नगरीय निकायों में देखा जा सकता है। बिजली, पानी, और सफाई जैसी मूलभूत सेवाएं इस हड़ताल से प्रभावित हो सकती है। सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर देखा जा सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काम बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button