लॉगिन

Paris Olympic: 100 ग्राम ने तोड़ दिया गोल्ड मेडल का सपना, फाइनल से पहले ही विनेश फोगाट चित

Sports August 7, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
Paris Olympic: 100 ग्राम ने तोड़ दिया गोल्ड मेडल का सपना, फाइनल से पहले ही विनेश फोगाट चित

Paris Olympic: 100 ग्राम ने तोड़ दिया गोल्ड मेडल का सपना, फाइनल से पहले ही विनेश फोगाट चित

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाएंगी. उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही थीं, लेकिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है. विनेश फोगाट गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन नियम के मुताबिक ज्यादा वजन होने के कारण वह मैट पर हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिससे उन्हें अयोग्य ठहराया गया है. प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, फोगाट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी. 50 किग्रा में अब सिर्फ स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता होंगे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट का वजन मंगलवार की रात लगभग 2 किलो अधिक था. वह पूरी रात सोई नहीं और मानदंडों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ किया. उन्होंने जॉगिंग से लेकर स्किपिंग और साइकिलिंग तक की.

हालांकि, यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 100 ग्राम कम करने का मौका देने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds