सीएम साय के लाठी और फूल बरसाने वाले बयान पर शिव डहरिया का पलटवार, बोले- धर्म के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

रायपुरः  छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. शिव डहरिया ने कई मुद्दों को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। कवर्धा में दिए मुख्यमंत्री साय फूल और लाठी बरसाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही धर्म के नाम पर राजनीति करती है। जाति धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है। मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं। यह अच्छी बात है, मगर उन्हें धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। ना ही इस तरह का बयान देना चाहिए।

रायपुर दक्षिण में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर प्रभारी नियुक्त करेगी। इसे लेकर डॉ. डहरिया ने कहा कि हर पार्टी अपनी तैयारी करती है कांग्रेस अपनी तैयारी कर रही है। इस बार कांग्रेस की रायपुर दक्षिण में अच्छी स्थिति रहने वाली है। वहीं भाजपा सरकार की ओर से 25 हजार करोड़ का कर्ज लिए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल में पूरे प्रदेश को कर्ज में डूबाने की स्थिति रहेगी।

फाइनेंशियल मैनेजमेंट और बजट का उपयोग कैसा होना चाहिए? यह अब तक भाजपा की सरकार नहीं समझ पाई है। भ्रष्टाचार भाजपा का मुख्य आधार रहा है। कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी के लिए कर्ज लिया था। भाजपा ने किसानों की योजनाओं को बंद कर दिया है। कांग्रेस की बहुत योजना बंद कर दिया। उसका पैसा अब भी बचा है। फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं करा पा रहे हैं पीएम मोदीः डहरिया

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के 5 साल हुए पूरे होने पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि 5 साल हो गए प्रधानमंत्री वहां चुनाव नहीं करवा पाए हैं। हर दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। यह भाजपा सरकार की उपलब्धि है कि कहने के लिए कुछ है और दिखाने का कुछ और है। जब चुनाव होंगे तब स्थिति समझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button