CG : जेल से छूटकर आने के बाद भी दोहराया वही काम, पुलिस ने रंगेहाथ आरोपी को दबोचा

रायपुर : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी जेल से छूटने के बाद भी चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने और लूटने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी बलवा के प्रकरण से छूटने के बाद एक बार फिर गुंडागर्दी सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां आदतन आरोपी खीरसिंधु नायक जेल से छूटने के बाद धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते धारदार चाकू के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी इस घटना से पहले 15 जुलाई को रायल पब्लिक स्कूल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट किये थे, जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवा के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गाय है।

दरअसल, टिकरापारा थाना को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि मठपुरैना ठाकुर देव मंदिर तालाब पार के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इस पर थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम तैयार किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी खीरसिधु नायक 23 साल निवासी मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नंबर 15 मकान नंबर 14 थाना टिकरापारा रायपुर के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध 614/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक रेशम लाल काटले, एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds