CG : गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं हुए एएसआई, कोर्ट जारी किया गिरफ्तारी वारंट

दुर्ग : पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं होने वाले एक एएसआई के खिलाफ फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय ने एएसआई राजेंद्र देशमुख को 5 बार समन जारी किया, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

दुर्ग जिला न्यायालय में फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट की न्यायाधीश संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट एक नाबालिग के अपहरण और उससे छेड़छाड़ के मामले सुनवाई कर रही है। इस मामले में कृपाल नगर निवासी आरोपी सुखवंत सिंह और लक्ष्मी यादव को नाबालिग का अपहरण और उससे छेड़छाड़ और पॉस्को के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाया है।

इस मामले में आरोपी सुखवंत सिंह छह महीने जेल सजा भी काट चुका है और जमानत पर है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से कोर्ट ने मामले में गवाही के लिए दुर्ग पुलिस के एएसआई राजेंद्र देशमुख को गवाही के लिए पेश होने का समन जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds