लॉगिन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता भाभी ने ली जेठालाल के साथ सेल्फी

BOLLYWOOD February 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता भाभी ने ली जेठालाल के साथ सेल्फी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता भाभी ने ली जेठालाल के साथ सेल्फी

मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता ने जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी के साथ एक सेल्फी ली है। इस तस्वीर में उनके अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। सभी शो से जुड़े हुए हैं। फोटो में मुनमुन दत्ता ने हैवी मेकअप कर रखा है। उन्होंने ज्वैलरीज भी पहन रखी है और वह स्माइल करती नजर आ रही हैं। वहीं, दिलीप जोशी कुर्सी पर बैठकर दोस्तों के साथ पोज दे रहे है।

सचिन श्रॉफ की शादी में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे हैं

गौरतलब है कि शो में नजर आने वाले सचिन श्रॉफ ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने इस अवसर पर शो से जुड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया था, जिसमें से कई कलाकार शादी में भाग लेने पहुंचे हैं। सभी ने सचिन को शादी की बधाई भी दी है। इस बीच मुनमुन दत्ता ने दोस्तों के साथ की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके पहले उन्होंने एक कार सेल्फी शेयर की थी। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है

मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। दरअसल जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी मजेदार लगती है। मुनमुन दत्ता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों ने इस विषय पर चुप्पी साधे रखी है। हालांकि, मुनमुन दत्ता को इसे लेकर लगातार ट्रोल किया गया था। खबर आई थी कि दोनों को शो से दूर कर दिया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds