MP : जमीन का बंटवारा कर पावती बनाने के लिए पटवारी ने मांगे 45 हजार रुपए, 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया

शाजापुर : लोकायुक्त टीम उज्जैन ने डीएसपी बसंत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज शाजापुर में कार्रवाई कर एक पटवारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही की जा रही है।

लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में बसंत श्रीवास्तव डीएसपी लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को आवेदक प्रेम सिंह गुर्जर के पिताजी शंकर सिंह गुर्जर और चाचा भगवान सिंह गुर्जर की 13 एकड़ जमीन का अलग-अलग बंटवारा कर अलग-अलग पावती बनाने के लिए पटवारी शाहिद शाह हल्का नंबर 26 तहसील शाजापुर जिला शाजापुर द्वारा आवेदक से 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की और आज 5000 रुपये लेकर आवेदक को बुलाया था। जहां पर उसे आवेदक से 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों शाजापुर में पकड़ा गया है। टीम द्वारा कार्रवाई अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds