लॉगिन

CG युवती को बनाया हवस का शिकार : फोटो…वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG युवती को बनाया हवस का शिकार : फोटो…वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

CG युवती को बनाया हवस का शिकार : फोटो…वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली युवती को यूपी के रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाया है। खास बात यह है कि, दोनों की मुलाकात उत्तराखंड के मसूरी में हुई थी। इसके बाद ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई और युवक बरेली से बिलासपुर आने-जाने लगा था। यह पूरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी 

जब-जब युवक बरेली से बिलासपुर आता था, तब-तब युवती के साथ संबंध बनाता था। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो ले ली थी। इसके बाद इस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख रूपए लूट लिए, तब जाकर लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

बदनामी के डर से युवती ने दिए पैसे 

युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक से युवती डर गई थी। उसे लगा ये मुझे पूरी तरह से बदनाम कर देगा, इसलिए उसने युवक को 5 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कोनी क्षेत्र के होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds