लॉगिन

श्रीलंका में सबसे बड़ा टी20 टोटल… रिकॉर्ड के साथ हुआ सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की नई पारी का आगाज

Sports July 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
श्रीलंका में सबसे बड़ा टी20 टोटल… रिकॉर्ड के साथ हुआ सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की नई पारी का आगाज

श्रीलंका में सबसे बड़ा टी20 टोटल… रिकॉर्ड के साथ हुआ सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की नई पारी का आगाज

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम ने पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले टी20 में श्रीलंका को 43 रन से मात दी। सूर्य कुमार यादव और गौतम गंभीर की जोड़ी की यह पहली परीक्षा थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए। यह श्रीलंका की जमीं पर भारत का सबसे बड़ा टी20 टोटल है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया की शुरुआत विस्फोटक रही। पहला विकेट छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा, तब टीम का स्कोर 74 रन पहुंच चुका था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 58 रन की पारी खेली जो पारी का सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऋषभ पंत (49 रन) और यशस्वी यादव (40 रन) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बहुत अच्छी रही, लेकिन पहले 2 विकेट गिरने के बाद पारी लड़खड़ा गई। आखिरी के 8 विकेट मात्र 30 रन अंदर गिर गए। इस तरह श्रीलंका 43 रन से मुकाबला हार गई। दूसरे मैच रविवार को खेला जाएगा।

(ऋषभ पंत ने 49 रन की पारी खेली और वह बतौर विकेटकीपर भारत के लिए श्रीलंका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। )

गेंदबाजों ने ऐसे दिलाई जीत

एक समय लग रहा था कि मैच पर श्रीलंका की पकड़ मजबूत है।

ओपनर पाथुम निसांका का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

अक्षर पटेल ने निसांका को बोल्ड कर मैच में भारत की वापसी कराई।

इसी ओवर में उन्होंने कुसल परेरा को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

बिश्नोई ने असालंका, सिराज ने पथिराना, अर्शदीप ने हसरंगा को आउट किया।

करियर के पहले ही ओवर में रियान ने चौथी गेंद पर कमिदु को बोल्ड कर दिया।

अंतिम ओवर में तीक्ष्णा और मदुशंका को बोल्ड कर सभी को चौंका दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds