BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे रमन डेका, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल

रायपुर। केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में राज्यपाल नियुक्त कर दिए। रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वह मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। सीएच विजयशंकर को मेघालय के राज्यपाल बनाए गए हैं। के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

असम से सांसद हैं रमन डेका

1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में जन्मे रमन डेका मंगलदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका ने ग्रेजुएशन किया है। वह विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

ड‌ेढ़ वर्ष राज्यपाल रहे हरिचंदन

फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह लगभग डेढ़ वर्ष इस पद रहे।

नौवें राज्यपाल होंगे डेका

रमन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में आठ राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds