BIG NEWS : सीएम विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आज स्थगित, ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार यानि आज 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां वे सुबह 10:20 बजे से 10:45 बजे तक ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुँचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds