लॉगिन

CG : पुलिस की गिरफ्त में आया “चड्डी चोर”, नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में मिले लेडिस अंडरगारमेंट्स

Chhattisgarh July 22, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : पुलिस की गिरफ्त में आया “चड्डी चोर”, नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में मिले लेडिस अंडरगारमेंट्स

CG : पुलिस की गिरफ्त में आया “चड्डी चोर”, नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में मिले लेडिस अंडरगारमेंट्स

केशकाल:  बीते दिनों एक ऐसा मामला सामने आया था जिसे सुनकर पुलिस भी सिर पीटने लगी थी। दरसअल मामला महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने का था। अब मामला दर्ज हुआ है ​तो पुलिस ने छानबीन शुरू की और एक युवक को हिरासत में लिया है। साथ पुलिस की टीम को नीलगिरी के जंगल में भारी मात्र में अंडरगारमेंट्स मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी चड्डी चोर से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार केशकाल नगर के बोरगांव में कुछ किराएदार रहते हैं, जो कि प्रतिदिन की तरह महिलाएं कपड़ा को साफ कर घर के बाहर लगे तार में सुखा देते हैं। जब कपड़ा सूख जाता और कपड़ा को उठाते हैं तो उसमें अंडर गारमेंट्स गायब हुआ नजर आता है। एक साथ दो लोगों का अंडर गारमेंट्स गायब हो जाने से वे चकित रह जाते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से मकान मालिक ने घर के चारों ओर सीसी कैमरा लगाया हुआ है। वहीं, लगातार अंडरगारमेंट्स की चोरी होने की घटना के बाद जब किराएदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वो भी देखकर दंग रह गए थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर आता है और धीरे से घर के बाहर तार में टंगे अंडर गारमेंट्स ( चड्डी) को बड़े ही आराम से अलग अलग जगह से निकालकर फरार हो जाता है।

चड्डी चोर के आतंक से परेशान लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज और कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज भी दिया जिसमें चोर अंडरगारमेंट चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds