लॉगिन

CG CRIME : गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, केरेगाव पुलिस ने की कार्यवाही

Chhattisgarh July 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG CRIME : गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, केरेगाव पुलिस ने की कार्यवाही

CG CRIME : गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, केरेगाव पुलिस ने की कार्यवाही

धमतरी : जिले में गांजा तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तीनों के कब्जे से मिले एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले से गांजा बरामद किया गया है।

केरेगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरी तरफ से एक मो०सा० हीरो डीलक्स कमांक सीजी 05 एएच 1504 में 03 व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते धमतरी की ओर जा रहे है। जिस सूचना पर थाना प्रभारी एवं स्टॉफ के विधिवत घेराबंदी कर तस्कर तेजराम सोनकर , शंकर ढीमर और सैय्यद साहिल पिता सैय्यद फिरोज उम्र 22 वर्ष निवासी विंध्यवासिनी वार्ड गड्ढापारा को गिरफ्तार किया गया। तीनों के कब्जे से मिले एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले से गांजा बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना केरेगांव प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह प्रआर.डिकेश सिन्हा, कांतीलाल साहू ,बिरेन्द्र साहू,जितेन्द्र ठाकुर,राजू भारद्वाज,चालक डीएसएफ आर. राजेन्द्र बंजारे एवं सायबर टेक्निकल टीम से प्रआर. लोकेश नेताम,आर. योगेश नाग, कमल जोशी धीरज डडसेना,आनंद कटकवार,योगेश ध्रुव फनेश साहू,मनोज साहूदेवेंद साहू,विकाश द्विवेदी, गोपाल चंद्राकर,किशोर देशमुख का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds