लॉगिन

CG : पुलिस और नक्सलियों के बीच 3 घंटे से मुठभेड़ जारी, एसआई समेत दो जवान गंभीर रूप से हुए घायल

Chhattisgarh July 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : पुलिस और नक्सलियों के बीच 3 घंटे से मुठभेड़ जारी, एसआई समेत दो जवान गंभीर रूप से हुए घायल

CG : पुलिस और नक्सलियों के बीच 3 घंटे से मुठभेड़ जारी, एसआई समेत दो जवान गंभीर रूप से हुए घायल

पखांजूर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले नक्सल मुठभेड़ की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक जवान को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। साथ ही एक घायल जवान मोर्चा संभाल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले तीन घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक SI समेत दो जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं दुसरा घायल जवान अब भी मुठभेड़ में मोर्चा संभाल रहा है। मुठभेड़ के स्थान में बैकअप के लिए टीम रवाना हो गई है। इस पूरी घटना की पुष्टि गढ़चिरौली एसपी ने की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds