CG : युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार :  बलौदाबाजार में स्थित सिमगा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि, साल 2023 में पढ़ाई के दौरान ग्राम हरिनभट्ठा का रहने वाले कुंदन नाम के लड़के से जान पहचान हुई और बातचीत होने लगी, इसके बाद दोनों मिलने भी लग गए थे। इस बीच आरोपी ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लड़की ने बताया कि, हम दोनों के मिलने और बातचीत करने का पता घरवालों को लग गया था। इसी बीच आरोपी ने बदनाम करने की नियत से अपना और प्रार्थिया का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद थाना सिमगा में अपराध क्र धारा 376,509(ख), 506 भादवि पंजीबद्ध कर मामाल दर्ज करवाया गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्यवाही करते हुए आरोपी कुंदन को हिरासत में ले लिया है। लड़के की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि, फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए से जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds