CG : पति ने टंगिये से हमला कर की पत्नी की जघन्य हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

राजनांदगांव : घरेलू विवाद के चलते मायके में रहने गई विवाहिता पर उसके पति ने खेत में काम करने के दौरान टंगिये से हमला कर जघन्य हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला की भाभियां मौजूद थीं। ननद को मारते देखकर भाभियां सहम गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लालबाग थाना क्षेत्र के बुद्धुभरदा में भुनेश्वरी साहू (30) का मायका है। पिछले कुछ दिनों से उसका अपने पति ओमप्रकाश साहू से घरेलू विवाद चल रहा था। पति से अनबन के चलते भुनेश्वरी अपने मायके आकर रहने लगी।
20-22 दिन पहले वह अपने ससुराल कोटरासरार से बुद्धुभरदा में रहने लगी। अपनी भाभियों के साथ मंगलवार दोपहर को खेत में काम कर रही थी। दोपहर लगभग 1.30 बजे के आसपास उसका पति ओमप्रकाश साहू खेत में पहुंच गया। भाभियों के साथ काम करते देखकर उसका पारा चढ़ गया और वहां गाली-गलौज करने लगा।

पत्नी और अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताने पर आवेश में आकर पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। टंगिये के हमले से महिला वहीं ढेर हो गई। इसके बाद आरोपी को रोकने के लिए भाभियों ने कोशिश की, लेकिन आरोपी हमला करने में अमादा रहा। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। देर रात को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के दो बच्चे हैं। आरोपी पति पेशे से ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका भी करता था। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button