सीएम साय सहित मंत्रिमंडल के तीन बड़े चेहरे आज होंगे दिल्ली रवाना, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के तीन बड़े चेहरों के साथ बुधवार को नईदिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी बुधवार को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली शेड्यूल से ही छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों में नियुक्ति के मामले में नईदिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक रात में ही मुख्यमंत्री साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है।

सीएम का जनदर्शन स्थगित

मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को जनदर्शन स्थगित रखा गया है। मुख्यमंत्री के नईदिल्ली दौरे की वजह से बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds