लॉगिन

CG : ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल, सड़क किनारे बैठे मवेशियों की मौत, चालाक गिरफ्तार

Chhattisgarh July 14, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल, सड़क किनारे बैठे मवेशियों की मौत, चालाक गिरफ्तार

CG : ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल, सड़क किनारे बैठे मवेशियों की मौत, चालाक गिरफ्तार

बलौदाबाजारछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी है। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। टक्कर लगने की वजह से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सड़क किनारे बैठी चार गाय की मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरा मामला पलारी क्षेत्र के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन करही बाजार चौकी की बताई जा रही है। जो महासमुंद से वापस लौट रही थी। इसी बीच गिधपुरी थाना के पास स्थित ग्राम भरवाडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। इधर, बीच रास्ते में बैठी गायों की भी मौत हो गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds