रायपुर पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने नेताओं ने किया सम्मान

रायपुर: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर सीएम भूपेश बघेस समेत पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गमजोशी के साथ स्वागत किया।

ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक दल की टीम ढोल नगाड़े पर नृत्य कर उनका स्वागत किया। अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि अधिवेशन में सब्जेक्ट कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें छह प्रस्ताव को तैयार किया गया है। उसको मंजूरी दी जाएगी।

आज करीब दो घंटे तक कन्वेंशन हॉल में चली सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी ने खुलकर चर्चा की। पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। करीब 16 प्रावधानों में से 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि सभी वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 45 सदस्य मौजूद रहे।

सोनिया गांधी कल अधिवेशन को करेंगी संबोधित

कल सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 25 फरवरी को 1 बजे तीन प्रस्ताव लाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को लेकर कल शाम 7 बजे तक बैठक चलेगी। इसके बाद 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर दो बजे को कांग्रेस के अंतिम भाषण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds