लॉगिन

CG : जगदलपुर दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश, बेटा निकला मां-भाई का हत्‍यारा, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : जगदलपुर दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश, बेटा निकला मां-भाई का हत्‍यारा, आरोपी गिरफ्तार

CG : जगदलपुर दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश, बेटा निकला मां-भाई का हत्‍यारा, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के रिहायशी क्षेत्र अनुपमा चौक के पास हुए मां और बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटो के भीतर ही सुलझा लिया है। इस डबल मर्डर केस को मृतक महिला के छोटे बेटे ने अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार छोटे बेटे ने ही मां और बड़े भाई की तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर केस में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

गुप्ता परिवार के मकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गायत्री गुप्ता (50) उनके पुत्र नीलेश गुप्ता (32) के सिर में तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। वहीं घटना से दूसरा पुत्रनितेश गुप्ता उर्फ गोलू (29) मामूली रूप से घायल हो गया। जिसे मेकाज में भर्ती करवाया गया है। सुबह पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

बताया गया कि मृतका गायत्री गुप्ता विधवा हैं। वे अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। घर के सामने ही उनका किराना दुकान भी है। बीती रात तीनों मां-बेटे किसी रिश्तेदार के यहां पनारापारा शादी समारोह में गए थे। वे करीब साढ़े 11 बजे घर लौटे। हर सुबह गायत्री गुप्ता पहले उठती थी और आंगन की साफ-सफाई करती थीं।

गुरूवार को पड़ोसियों ने सुबह आठ बजे तक उन्हें नहीं देखा और घर का दरवाजा भी खुला पाया तो भीतर जाकर देखा। अंदर चारों तरफ खून बिखरा था और मां-बेटे का शव पड़ा था। वहीं दूसरे कमरे में नीतेश उर्फ गोलू गुप्ता के हाथ बंधे हुए थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds