लॉगिन

CG : युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, पोस्टमार्टम से खुला राज; एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 11, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, पोस्टमार्टम से खुला राज; एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

CG : युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, पोस्टमार्टम से खुला राज; एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : मारडूम थाना क्षेत्र के ककनार चौकी के ग्राम खैरगुड़ापारा में करीब एक माह पहले एक युवक ने घर के परछी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या नहीं मान रही थी, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को इस बात की पुष्टि हो गई कि युवक ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई। करीब एक माह तक चले जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव के कोटवार और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि सात जून को ग्राम ककनार में देवी जात्रा पूजा चल रही थी। गांव के कोटवार जगतू राम मौर्य के बीच पिछलेकई वर्षों से जमीन विवाद को लेकर मामला चल रहा था, जिसे लेकर कई बार लड़ाई भी हुई थी। सात जून को विवाद के बाद कोटवार जगतूराम मौर्य अपने साथी पूरन मौर्य के साथ जगबंधु के घर पहुंचे, जहां उसे सल्फी उतारने के नाम पर अपने साथ ले गए।

जंगल में दोबारा जमीन विवाद को लेकर विवाद होने लगा। आरोपियों ने एक साथ मिलकर पहले घुटने से जगबंधु के गुप्तांग में हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने पैर से जगबंधु के छाती पर लगातार मारने लगे, जिससे कि जगबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। जगबंधु की मौत के बाद आरोपियों ने जगबंधु के शव को उसके घर के पीछे परछी में लटका दिया। जिससे कि गांव वालों के साथ ही परिजनों को यह आत्महत्या लगे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच की गई। इसके बाद आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds