लॉगिन

CG : निर्माणाधीन नाले की दीवार ढही, बारिश से बचने के लिए नाली के अंदर बैठे दो मजदूरो की मौत

Chhattisgarh July 9, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : निर्माणाधीन नाले की दीवार ढही, बारिश से बचने के लिए नाली के अंदर बैठे दो मजदूरो की मौत

CG : निर्माणाधीन नाले की दीवार ढही, बारिश से बचने के लिए नाली के अंदर बैठे दो मजदूरो की मौत

फरसगांव :  कोंडागांव जिले के फरसगांव में निर्माणाधीन नाले की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। बारिश की वजह से यह दीवार ढह गई है। इसी बारिश से बचने के लिए मजदूर नाली के अंदर बैठे हुए थे। लेकिन अचानक यह दीवार ढह गई और दोनों मजदूर उसी के अंदर फंस गए। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड का है।

बता दें, मृतक दोनों मजदूर झारखण्ड में स्थित गुमला के रहने वाले हैं। जो छत्तीसगढ़ में मजदूरी के लिए आए हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि, इस तरह से उनकी जान चली जाएगी।

निर्माण कार्य किसने शुरू करवाया था

जानकारी के मुताबकि, जल संसाधन विभाग ने इसका निर्माण कार्य को शुरू करवाया था। जिसके लिए मजदूर रखे गए थे। लेकिन बारिश की वजह से यह दीवार अचानकर ढह गई और मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds