CG : दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की वकील पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता से की मारपीट; बयान बदलने का बनाया दबाव

जीपीएम : गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने के मामले में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी शिक्षक की वकील पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बयान बदलने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी।

गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी उम्र 12 वर्ष थी और वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उस समय शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने घर ले गया। इसके बाद उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई।

उसके बाद भी वो उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुचे और वहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(ग), 376 (2)(एन), 294, 506बी, 342, 190 भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद से मामले में शिक्षक ने काफी समय फरार होने के बाद कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिय, जिसके बाद गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब मामले में आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी की वकील पत्नी संगीता सोनी को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds