POLITICS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपचुनाव को लेकर कहा, “हो जाए दो-दो हाथ फिर, हम तैयार हैं”

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद से इस सीट पर उपचुनाव होना है। लेकिन उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल से पूछकर प्रत्याशी उतारने के लिए कहा है। जिसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने कांग्रेस को चुनौती दी है।

वहीं उपचुनाव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हो जाए दो-दो हाथ फिर, हम तैयार हैं। 8 बार कांग्रेस के नेताओं को जनता ने जवाब दिया है। इस बार उससे भी अधिक वोटों से जनता चुनाव जिताएगी। कांग्रेस के पूछकर टिकट देने पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, मुझसे पूछकर टिकट नहीं देगी तो कांग्रेस अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।

विधायक मूणत बोले- हमारा एक कार्यकर्ता उन्हें हरा देगा 

विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने बड़े से बड़े नेता को लड़ा दे। लेकिन हमारा कोई भी एक कार्यकर्ता उन्हें उपचुनाव में हरा देगा। मंत्रिमंडल के विस्तार पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, जब समय आएगा तब बीजेपी मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी और पार्टी का कार्यकर्ता ही मंत्री बनेगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेसियों को मंत्रिमंडल विस्तार की चिंता क्यों हो रही है। कांग्रेस के लोगों को अपने मंत्रियों को देखना था। उनके नए- नए स्कैंडल निकलकर सामने आ रहे हैं। उसमें कांग्रेस अपनी चिंता करें, पड़ोसी पर ध्यान ना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds