CG : सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव से नक्सलियों में बढ़ी बौखलाहट, मुखबिरी का आरोप लगाकर की ग्रामीण की हत्या

नारायणपुर : एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है,बीते दिन बड़ी संख्या में नक्सली गायता गांव पहुंचे और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी।नक्सली करतूत के बाद ग्रामीणों में दहशत व्यापत है|

मिली जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के थुलथूली पंचायत के गायता गांव में नक्सलियों ने चैतूराम मंडावी की हत्या कर दी। सात जून को हुए एनकाउंटर में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। इससे बौखलाए नक्सलियों ने चैतूराम मंडावी पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी।

पांच वर्दीधारी नक्सली मारे गए 

उल्लेखनीय है कि, अबूझमाड़ के घमंडी के जंगल में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में अभी तक पांच वर्दीधारी नक्सलियों के मारे जाने की खबर निकलकर सामने आई है। इस अभियान में लगभग 1500 जवान शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले तीन दिनों से नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र में संयुक्त अंतर्जिला नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds