CG : मजदुर युवती से 14 दिनों तक मालिक ने किया दुष्कर्म, पीडिता की शिकायत के बाद वहशी मालिक गिरफ्तार

सक्ती : जिले में काम करने वाले युवती से बलात्कार करने वाले मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती इंदौर ले गया और यहां पर भी 14 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तो इसकी शिकायत जैजैपुर थाना में दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, घटना जैजैपुर इलाके की है। पीड़िता ने 28 जून को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वो गांव के रामेश्वर प्रसाद चंद्रा के घर में मजदूरी का काम करने जाती थी। घटना वाले दिन 2 जून को भी गई हुई थी। इसी बीच रामेश्वर चंद्रा ने पीड़िता को काम करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुये बलात्कार किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और गांव में बदनाम करने की बात कही।

पीड़िता लोक लाज के डर से इसकी शिकायत किसी से नहीं की। पीड़िता के चुप रहने पर आरोपी रामेश्वर चंद्रा की हिम्मत और बढ़ गई। आरोपी ने पीड़िता को डरा धमका कर अपने साथ जबरदस्ती इंदौर ले गया और किराये के मकान में रखकर 14 दिनों तक बलात्कार करता रहा। पीड़िता आरोपी की हरकत से परेशान होकर सक्ती पहुंचते ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफतार करने के निर्देश दिये। आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर 30 जून को रामेश्वर चंद्रा को गिरफतार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds