आज खिल उठेंगे महतारियों के चेहरे, सीएम साय ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही सीएम साय ने महतारियों से किया वादा निभाया है और हर महीने महतारी  वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? तो आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि महतारियों के खाते में पैसे कब ट्रांसफर किए जाएंगे।

आज जारी होगी राशि

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि आज एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीना राज्य सरकारी की ओर से पैसा दिया जाता है। हर महीने 1000-1000 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते हैं। इस तरह सालाना 12 हज़ार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत पिछली क़िस्त की राशि 1 जून को महिलाओं के खाते में डाली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds