CG : भिलाई गोलीकांड के मुख्य आरोपी की बहन, जीजा और मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के भिलाई में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी अमित जोस की मां, बहन, जीजा और एक साथी को गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी और एक साथी अभी भी फरार है. पुलिस का दावा है कि जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

दरअसल 25 जून की देर रात 2:30 बजे के बीच पार्टी करने के बाद अमित जोस और उसका तीन साथी बाइक से घूमने निकले थे. जैसे ही भिलाई के सेक्टर 7 स्थित ग्लोब चौक पहुंचे, विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील और रमनदीप एक ही बाइक पर सवार होकर सेंट्रल एवेन्यू में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. सड़क से गुजर रहे थे. इसी बीच पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे उलझ गए. तीनों युवकों पर गाली देने का आरोप लगाने लगे|

विवाद बढ़ने पर आदित्य और सुनील बाइक से उतर गए. तभी अरोपी अमित द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई,जिसमें आदित्य और सुनील को गोली लगी जबकि रमन दीप बाइक आगे बढ़ा लेने के कारण बच गया. घायल हालत में आदित्य और सुनील को इलाज के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी ले जाया गया. जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया|

वहीं बीएसपी ने शुक्रवार को पहली बार गोलीकांड के आरोपी अमित जोस और जीजा के घर पर बुलडोजर चलाया,कार्रवाई के दौरान अमीत जोस के जीजा लक्की जॉर्ज के घर मे रिवाल्वर मिला. जिंदा कारतूस से लोड दो मैग्जीन भी मिली. अमित के घर के आलमारी में भी चार कारतूस मिला थे. पुलिस ने उसे जब्त कर लिया थे. इसकी अलग से जांच की गई. पुलिस ने आज अमित की मां बिज्जी,बहन प्रियंका जॉर्ज जीजा लकी जॉर्ज और भाटापारा में अमित जिसके घर छुआ आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से पुलिस ने रिवाल्वर जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds