CG : रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भिलाई से दुर्ग आकर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग/भिलाई : रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने से पहले वीआईपी कार में दुर्ग से भिलाई आया था। मृतक का पिता का नाम रवींद्र पाण्डेय है। जो दुर्ग में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर हैं। मृतक जितेंद्र पाण्डेय ने अचानाक से यह कदम उठा लिया, जिसकी किसी को भी भनक तक नहीं थी। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाने का है।

दरअसल, मृतक के पिता रविंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से बेटा परेशान रहा करता था। इसके बाद ही उसने यह आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया है। मंगलवार की सुबह 5 बजे मृतक दुर्ग से भिलाई आया हुआ था। सबसे पहले तो उसने अपनी गाड़ी को सेंट थामस कॉलेज के पास खड़ा किया था। जिसके बाद खुद को गमछे से बांधा और लटक गया। आस-पास से जा रहे लोगों ने सुबह 7 बजे देखा तो फोरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ पर लटका पाया, जिसके बाद पुलिसकर्मी के बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। खुदकुशी की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds