Lucky Zodiac Sign: इन दो राशि के जातकों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं कुबेर देव, अमीरों में होती है गिनती

Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि ग्रहों और सितारों के शुभ प्रभाव होने पर ही किसी राशि के जातक का जीवन सुखी होता है। इन्हें जीवन में सफलता मिलती है और ये हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। ये लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन पर भगवान कुबेर की विशेष कृपा होती है। इन राशि के जातकों पर भगवान कुबेर बहुत प्रसन्न होते हैं और उन पर विशेष कृपा करते हैं। इसी वजह से इन्हें जीवन में हर काम में सफलता मिलती है। इन राशियों के लोग जन्म से ही बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। ये कभी भी आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि वे राशि कौनसी हैं।
इन राशि पर है कुबेर देव की कृपा
2022 की अरबपतियों की लिस्ट में 268 अरबपतियों में से कुल 32 अरबपति तुला राशि के जातक हैं। बता दें कि 22 सितंबर से लेकर 23 अक्टूबर तक जन्मे लोगों की राशि तुला होती है। वहीं तुला राशि के बाद मीन राशि के इस लिस्ट में तकरीबन 29 अरबपति लोग शामिल हैं। इस तरह मीन राशि अरबपतियों में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी राशि है।
अरबपतियों की लिस्ट में शामिल लोग
इतना ही नहीं तुला और मीन के अलावा एक और राशि है, जो कि तीसरे नंबर पर है। वे मकर राशि के लोग हैं। तुला और मीन के बाद मकर राशि का नंबर आता है। अरबपतियों की लिस्ट में 5.5 प्रतिशत लोग मकर राशि के जातक हैं। ज्योतिष के अनुसार ये लोग धन के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों पर कुबेर देव की आशीर्वाद होता है। साथ ही तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इन दोनों की कृपा से ही ये लोग खूब धन कमाते हैं।