लॉगिन

पैट कमिंस ने ली इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक, बांग्लादेश के खिलाफ किया कारनामा

Sports June 21, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
पैट कमिंस ने ली इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक, बांग्लादेश के खिलाफ किया कारनामा

पैट कमिंस ने ली इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक, बांग्लादेश के खिलाफ किया कारनामा

नॉर्थ साउंड। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा कारनामा किया है। कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे सुपर-8 राउंड के मैच में हैट्रिक ली है। ये इस विश्व कप की पहली हैट्रिक है। ओवरऑल टी20 विश्व कप में ये सातवीं हैट्रिक है। वो हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं। उनसे पहले ब्रेट ली भी ऐसा कर चुके हैं और उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ ही ऐसा किया था।

पैट कमिंस ने इस मैच में शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की थी। उन्होंने बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर महमुदुल्लाह को बोल्ड कर दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट जा लगी थी। इसके बाद कमिंस ने अगली गेंद पर महेदी हसन को पवेलियन की राह दिखाई। हसन का कैच एडम जाम्पा ने लपका। फिर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने तौहीद हृदय का विकेट लिया। 40 रन बनाने वाले हृदय शॉट फाइन लेग पर हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए।

इस तरह कमिंस ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 2007 के टी20 विश्व कप के बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई ने टूर्नामेंट में हैट्रिक ली थी। तब ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था। वो विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। अब कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने हैं। मैच में कमिंस ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। कमिंस की ये इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली हैट्रिक है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए थे। पैट कमिंस के अलावा एडम जाम्पा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने भी 2 विकेट लिए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds