CG : लक्जरी कार में नशीली दवा की तस्करी, आरोपी से करीब 10 लाख के 3 हजार नशीला इंजेक्शन बरामद

अंबिकापुर :  लक्जरी कार में नशीली दवा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत की 3 हजार नग अवैध नशीला इंजेक्शन बरामद किया है।

दरअसल, गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा बेरियर के पास पुलिस रूटिंग चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूरजपुर जिले के लटोरी की और से आ रहे एक युवक की कार की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध नशीले दवा का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपी झारखंड के गढ़वा से नशीली दवा अंबिकापुर खपाने के लिए ला रहा था। आरोपी पंकज धर दुबे झारखंड के गढ़वा नावाडीह का रहने वाला है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds