लॉगिन

Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो…

BOLLYWOOD February 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो…

Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो…

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री किसके जरिए मिली, इस बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने ब्रेक मिलने को लेकर बात की है। उन्होंने इसके बारे में नेटफ्लिक्स के शो द रोमैंटिक्स में बताया।

स्क्रीन टेस्ट में भूमि ने की मदद

रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रेक दिलाने में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा हाथ है। उस दौरान भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था। रणवीर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी तस्वीरें फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिखाई थी। हालांकि, आदित्य को मैं कुछ खास गुड लुकिंग या अट्रैक्टिव नहीं लगा था। कास्टिंग डायरेक्टर शानू की जिद के कारण मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया। रणवीर ने बताया कि मुझे सीन शानू की असिस्टेंट ने समझाए थे, जो कोई और नहीं भूमि पेडनेकर थीं।

भूमि के कारण अच्छा गया था ऑडिशन

रणवीर ने बताया कि वह वाकई में प्रोफेशनल थीं, उन्होंने मेरे लिए चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने मेरे लिए और सीन में मेरे साथी की भूमिका अदा की थी। रणवीर ने आगे कहा कि यह भूमि के कारण ही था, जो मैं बैंड बाजा बरात के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दे पाया था। आदित्य चोपड़ा ने ऑडिशन देखा और उसके बाद शाम को तुरंत बोर्ड पर ले लिया।

द रोमैंटिक्स 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ शुरू

बता दें कि द रोमैंटिक्स की शुरुआत 14 फरवरी को यश चोपड़ा की याद में किया था। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया गया है। यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जनक कहा जाता है। वहीं, इस शो का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया। वह इंडियन मैचमेकिंग और नेवर हैव आई एवर की फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स के इस शो से वापसी की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds