CG CRIME : मामूली विवाद के बाद बेटे ने की अपनी मां की हत्या, बैल भगाने के नाम पर हुआ था विवाद

राजनादगांव : जिले के थाना औंधी के अल्कानहार गांव में एक खेत में एक वृद्ध महिला की लाश मिली थी. हत्या का खुलासा हुआ तो पता चला की उसके बेटे गणेश्वर लकड़ा ने ही अपनी मां हत्या की थी| हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया|

राजनादगांव के थाना औंधी के अल्कानहार गांव में बैल भागने के नाम पर मां-बेटे में विवाद हुआ, तब गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां की हत्या कर दी. हत्या के आरोपी गणेश्वर लकड़ा को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया|

संयुक्त टीम गठित कर हत्या के आरोपी गणेश्वर लकड़ा को घेराबंदी गिरफ्तार किया गया,  गिरफ्तार आरोपी बैल भगाने के नाम पर अपनी मॉ शनियो लकड़ा से विवाद पर गुस्से में आकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया था. वो परिजनों व ग्रामीणों को देखकर छिप रहा था. जांच में आरोपी गणेश्वर के द्वारा गुस्से में हत्या करना पाया गया, जिसके बाद अप० क0 21/24 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया. जिसे घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds