आधा दर्जन भैंस खो जाने से परेशान किसान ने किया ऐलान, कहा “मेरी भैस खोल निकालो….ईनाम पाओ”

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में किसान की 6 भैंसे लापता हो गई है। इन्हें खोजने वाले को इनाम देने का ऐलान किया गया है। भैंस खो जाने के बाद से किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। जिसकी वजह से गरीब किसान ने भैंस का पता लगाने के लिए पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। शिकायत करने के बाद पुलिस ने जांच करने का दिलासा दिया है।

2 हजार रखा गया इनाम 

किसान की 6 भैंसे ढूंढने वाले को 2 हजार रुपये देने का इनाम घोषित किया गया है। भैंसों को खोजने का काम 4 जून से लगातार चल रहा है। लेकिन अब तक उसकी भैंस मिल नहीं पाई है। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी किसान की भैंस नहीं मिल पा रही है।

भैंसों से चलता के गरीब किसान का परिवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गिरधर राम नाम के गरीब किसान का परिवार 6 भैसों से चलता है। बाकी बहुत से घर के कार्य भैंस से ही होते हैं। लेकिन जबसे किसान के घर से भैंस गायब हुई है। तबसे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सवाल यह उठता है कि, जब तक उसकी भैंस नहीं मिल जाती, तब तक वो अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds